मंगलवार से फि र बदलेगा मौसम, विभाग ने जारी किया यैलो अलर्ट

punjabkesari.in Monday, Apr 19, 2021 - 09:59 PM (IST)

शिमला (राजेश): हिमाचल में मंगलवार से मौसम फि र करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने के आसार हैं। 20 व 21 अप्रैल को फिर से मौसम विभाग ने भारी बारिश व ओलावृष्टि को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट प्रदेश के 10 जिलों के लिए जारी किया गया है। इनमें प्रदेश के लाहौल-स्पीति व किन्नौर जिला को छोड़कर बाकी सभी जिले शामिल हैं। बारिश होने से जहां किसानों-बागवानों को राहत मिल सकती है तो वहीं ओलावृष्टि के होने की संभावना से किसानों-बागवानों के लिए दिक्कतें भी पैदा हो सकती हैं।

विभाग का कहना है कि प्रदेश में 23 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा, इसके बाद प्रदेश में फि र से धूप खिलने के आसार हैं। वहीं प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश व बर्फबारी से प्रदेश के तापमान में गिरावट आ गई है। इससे प्रदेश में एक बार फिर से हल्की ठंडक लौट आई है। इससे पहले जहां प्रदेश के 8 से 9 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर चला गया था, वहीं प्रदेश के ऊना जिले में अधिकतम तापमान 38 डिग्री से ऊपर चला गया था। वहीं पिछले दिनों हुई बारिश से प्रदेश के तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की गिरावट देखी गई है।

तापमान गिरने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं बारिश व बर्फबारी से किसानों व बागवानों को भी राहत मिली है। सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान ऊना जिले में दर्ज किया गया है। ऊना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति के केलंग में दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान -0.9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया। इसके अलावा शिमला में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मनाली में 21, सोलन में 30, हमीरपुर में 31.8, बिलासपुर 33 डिग्री, धर्मशाला में 23.6 और डल्हौजी में 15.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News