Weather Update: प्रदेश में 11 नवम्बर तक मौसम शुष्क, न्यूनतम तापमान में गिरावट

punjabkesari.in Wednesday, Nov 04, 2026 - 06:43 PM (IST)

शिमला (संतोष): राज्य में शुष्क मौसम के बीच रात के तापमान में आ रही गिरावट से ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। पर्वतीय और जनजातीय इलाकों में रातें सर्द हो गई हैं, जबकि दिन में खिली धूप से मौसम सुहावना बना हुआ है। लाहौल-स्पीति काे कुकुमसेरी बुधवार को प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा ताबो में 0.2 और केलांग में 0.4 डिग्री सैल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

मौसम विभाग शिमला के अनुसार बीते 24 घंटों में औसत न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की हल्की गिरावट आई है। अन्य प्रमुख क्षेत्रों में भुंतर 8.8, सोलन 9.5, पालमपुर 10.5, सुंदरनगर 10.7 और राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। धर्मशाला में 11.8, मंडी में 11.9, बिलासपुर व कांगड़ा में 12 और ऊना में 13.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मैदानी इलाके पांवटा साहिब में न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 18 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेश में 11 नवम्बर तक मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क बना रहेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News