मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

punjabkesari.in Saturday, Feb 19, 2022 - 10:08 PM (IST)

शिमला (राजेश): हिमाचल में एक बार फि र से मौसम बदलेगा। प्रदेश में फिर से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 22 फ रवरी से दिखेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार 20 व 21 फ रवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ  बना रहेगा लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 22 व 23 फ रवरी को समूचे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान मैदानी भागों में बारिश व पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसमी प्रभावों के विश्लेषण के आधार पर मौसम विज्ञान केंद्र ने मैदानी एवं मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में खराब मौसम को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 22 और 23 फ रवरी को प्रदेश के मैदानी व मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बादल गर्जने व बिजली चमकने के साथ बारिश के आसार हैं, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मैदानी व मध्यपर्वतीय क्षेत्रों के लिए यैलो अलर्ट रहेगा। इस बीच प्रदेश में शनिवार को भी धूप खिलने से मौसम खुशगवार बना रहा।

तापमान में बढ़ौतरी से ठंड का असर कम
पिछले 10 दिनों से प्रदेश में शुष्क मौसम का दौर चल रहा है, जिससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ौतरी होने से ठंड का प्रकोप कम हुआ है। शुक्रवार को केलांग में अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री, डल्हौजी 8.8, चम्बा 21, कांगड़ा 22.4, धर्मशाला 22.8, भुंतर 21, हमीरपुर 23.8, सुंदरनगर 23.3, ऊना 26.3, बिलासपुर 24, शिमला 14.2, कुफ री 7.3 और सोलन में 21.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में केलांग -7.9, कल्पा -3, मनाली 0.6, कुफरी 0.9, शिमला 3.8, सुंदरनगर 2.9, भुंतर 4.2, धर्मशाला 6.2, ऊना 7.2, नाहन 11.5, पालमपुर 5, सोलन 3.6, कांगड़ा 6.1, मंडी 5.1, बिलासपुर 6, हमीरपुर 6.2, चम्बा 5.4, डल्हौजी 3.3, जुब्बड़हट्टी 6 और पांवटा साहिब में 6.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News