यौन शोषण की शिकायत अब होगी ऑनलाइन

Monday, Jul 30, 2018 - 08:30 PM (IST)

शिमला: यौन शोषण की शिकायत अब महिलाएं ऑनलाइन कर सकेंगी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग ने ऐसी पहल शुरू की है। कार्य स्थलों पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीडऩ संबंधी शिकायतें प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ऑनलाइन यौन उत्पीडऩ इलैक्ट्रॉनिक बॉक्स शी बॉक्स’’ शिकायत प्रबंधन सुविधा आरंभ की है। विभाग के प्रवक्त ा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महिलाएं डब्ल्यू.डब्ल्य.ूडब्ल्यू. सी.डी.शी. बॉक्स. एन.आई. सी.इन ऑनलाइन शिकायतें दर्ज करवा सकती हैं। शिकायत दर्ज होने के उपरांत संबंधित विभाग के अधिकार क्षेत्र के अधिकारियों को शिकायत संबंधी जांच के लिए इसे अग्रेषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सुविधा कार्य क्षेत्र में महिलाओं के साथ यौन संबंधी अपराधों को रोकने के लिए आरंभ की गई है।

Kuldeep