स्कूल से घर लौट रही नाबालिगा का अपहरण कर किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Monday, Mar 07, 2022 - 09:55 PM (IST)

शिमला (जस्टा): राजधानी में नाबालिगा के साथ दुष्कर्म के मामले थम नहीं रहे हंै। आए दिन नाबालिग लड़कियों के साथ घटनाएं सामने आ रही हैं। यहां स्कूल से छुट्टी कर घर लौट रही नाबालिग छात्रा को दो युवक अपहरण कर जंगल की ओर ले गए व वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने इस संबंध में महिला थाना न्यू शिमला में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। हालांकि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार चल रहे हैं।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा है कि जब स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह वापस घर को लौट रही थी, तभी शिमला के एक बाजार में दो युवक उसे मिले, जो उसे जबरन जंगल की तरफ ले गए। पुलिस को शिकायत के बाद पुलिस ने पीड़िता का मैडीकल करवाया। पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है। इस मामले में आई.पी.सी. की धारा 376 डी, 506, 34 व पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाया जाएगा। उसके बाद ही मामले के बारे में कुछ बताया जा सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News