कार व बाइक की टक्कर में घायल युवक ने आई.जी.एम.सी. में तोड़ा दम

punjabkesari.in Monday, Jan 02, 2023 - 05:49 PM (IST)

शिमला (जस्टा): राजधानी के 103 के पास बाइक व कार की टक्क र में घायल हुए युवक ने उपचार के दौरान आई.जी.एम.सी. में दम तोड़ दिया है। बाइक सवार युवक को शनिवार देर शाम एक कार चालक ने टक्क र मारी थी। युवक को काफी गंभीर चोटें आई थीं। ऐसे में इसका आई.जी.एम.सी. में उपचार चल रहा था। यह मनोज नामक युवक सिरमौर जिला के तहसील शिलाई के गांव नावणा बटवाड़ का रहने वाला था। जिस कार चालक ने टक्क र मारी है वह सेना का जवान बताया जा रहा है। थाना बालुगंज के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। युवक शाम के समय ड्यूटी से रूम की ओर जा रहा था। तभी 103 के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को टक्कर मारी और युवक गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा हुआ था। लोगों ने युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसका उपचार चल रहा था। पुलिस ने युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया है। मामले को लेकर पुलिस हर पहलू को खंगाल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News