शिमला वासियों को 2022 में मिलेगा 24 घंटे पानी, जायजा लेने पहुंची World Bank की टीम (Video)

punjabkesari.in Monday, Nov 18, 2019 - 12:24 PM (IST)

शिमला (तिलक राज) : शहर में 24 घंटे पानी के लिए शिमला वासियों इंतजार करना पड़ेगा। शिमला वासियों को 2022 में जल प्रबधन निगम 24 घंटे पानी करवाएगा। जिसके लिए वर्ल्ड बैंक द्वारा फंडिंग की जा रही। इसी के चलते वर्ल्ड बैंक की टीम प्रोजेक्ट का जायजा लेने रविवार को शिमला पहुची और जल प्रबंधन निगम के अधिकारियो से बैठक कर प्रोजेक्ट का फीडबैक लिया। यह टीम तीन दिन शिमला में रहेगी और नगर निगम के महापौर और आयुक्त के साथ भी बैठक करेगी। शिमला शहर में 24 घंटे पानी और सीवरेज सुधार लाने के लिए प्रोजैक्ट के तहत वर्ल्ड बैंक फंडिंग कर रहा। इसके तहत सतलुज से रोजाना 75 एमएलडी पानी लिफ्ट करने व गिरी व गुम्मा योजनाओं में आवश्यक मुरम्मत पर 366 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
 

इसके अलावा शहर में वाटर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को सुधारने पर 270 करोड़, शहर के लैफ्ट आऊट एरिया जो सीवरेज सुविधा से वंचित हैं, उन्हें सीवरेज सुविधा से जोड़ा जाएगा। सीवरेज नैटवर्क के विस्तार पर 246 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट के रख रखाव व नए एसटीपी के निर्माण पर 104 करोड़ रुपए खर्च होने हैं।सतलुज से पानी लाने का जो टेंडर जारी किया था उसमे 6 कंपनियां आगे आई है उसकी जांच की जा रही है और जनवरी टेंडर खोला जायेगा जिसके बाद कार्य शुरू किया जयेगा।

इसके कार्य पूरा करने के लिए साढ़े तीन साल का समय रखा गया है जल प्रबधन निगम के एमडी धर्मेन्द्र गिल ने कहा की शिमला शहर में पानी के प्रोज्केट का जायजा लेने के लिए वर्ल्ड बैंक की टीम पहुची है, जो इस प्रोजेक्ट का फीडबैक ले रही है। इसमें दो स्तर में शिमला तक पानी लाने का है एक सत्लुज्त से पानी लाने का है। दूसरा शहर में वाटर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को सुधारने के लिए कार्य किया जायेगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया और पांच दिसंबर तक टेंडर खोल दिया जायेगा। और इसके लिए चार साल का समय दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Simpy Khanna

Recommended News

Related News