हिमाचल में बारिश से मिलेगी राहत, 9 से साफ रहेगा मौसम

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2020 - 08:38 PM (IST)

शिमला (राजेश): हिमाचल में मानसून की सक्रियता में कमी आने से भारी बारिश से जल्द निजात मिलेगी। मौसम विभाग ने 9 सितम्बर से प्रदेश भर में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है। पूरे प्रदेश में 9 से 13 सितम्बर तक बारिश के आसार नहीं हैं। इससे मैदानी क्षेत्रों में तापमान में उछाल आने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इससे पहले राज्य में झमाझम हो रही बरसात से मौसम सुहावना बना हुआ था। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटों के बाद ही मौसम की स्थिति में बदलाव आएगा। 8 सितम्बर को मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना है, लेकिन इसके बाद मानसून मंद पड़ जाएगा और पूरे राज्य में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि मानसून ने 24 जून को प्रदेश में दस्तक दी थी और अभी तक सामान्य से कम बारिश हुई है। सोमवार को भी राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। बीते 24 घंटों के दौरान गोहर में 48 एम.एम., घुमारवीं 30, हमीरपुर 28, नाहन 25, खदराला 20, करसोग 19, तीसा व सरकाघाट में 16, पंडोह में 10, कुफरी में 8 एम.एम. बारिश दर्ज की गई। मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में विभिन्न हादसों में 171 लोगों की मौत हुई है। इनमें सात लोगों की मौत भू-स्खलन, 10 की मौत पानी के सैलाब में बहने और 3 की मौत आसमानी बिजली गिरने से हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News