पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला की हत्या दु:खद : जयराम

punjabkesari.in Monday, May 30, 2022 - 12:08 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मुसेवाला की गोलियां मारकर हत्या करने वाली घटना को दु:खद व निंदनीय करार दिया है। अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरह असफल है, जिसका उदाहरण आज सभी ने देख लिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की आप सरकार ने सिद्धू मुसेवाला की सुरक्षा को हटाया है, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा हटाए जाने की घोर निंदा की तथा कहा कि इस हत्या के लिए पंजाब की आप सरकार जिम्मेदार मानी जा रही है। उन्होंने इस घटना की निष्पक्ष जांच की भी मांग की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News