2030 तक 100 फीसदी इलैक्ट्रिक वाहन वाला देश बनाने का लक्ष्य : अनुराग

Monday, Dec 23, 2019 - 09:59 PM (IST)

शिमला, (ब्यूरो): वित्त एवं कार्पाेरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि केंद्र सरकार का लक्ष्य वर्ष, 2030 तक भारत को 100 फीसदी इलैक्ट्रिक वाहन वाला देश बनाने का है। उन्होंने कहा कि देश में ई-व्हीकल्स के आने से प्रदूषण से राहत मिलेगी। हिमाचल में भी ई-वाहनों का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाना चाहिए। अनुराग ठाकुर नई दिल्ली में भारत की सबसे बड़ी इलैक्ट्रिक वाहन की 3 दिवसीय प्रदर्शनी ई.वी. एक्सपो-2019 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाला समय इलैक्ट्रिक वाहनों का है, जिससे प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने युवाओं से अधिक संख्या में ई-वाहनों का इस्तेमाल करने पर बल दिया। उल्लेखनीय है कि एक्सपो में 250 से अधिक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय ई-वाहन कंपनियों ने हिस्सा लिया। इसमें इलैक्ट्रिक व्हीकल के क्षेत्र में आने वाले बदलाव और नई तकनीकों को पेश किया गया।

Kuldeep