हिमकेयर के तहत 1 लाख 51 हजार 157 लोगों का हुआ उपचार

punjabkesari.in Sunday, Apr 04, 2021 - 09:26 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो) : हिमाचल में चलाई जा रही हैल्थ केयर योजना हिमकेयर उन लोगों के जीवन में नई रोशनी लाई है, जो अपनी आर्थिक स्थिति के कारण इलाज के लिए अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं वहन नहीं कर सकते हैं। हिमकेयर योजना के तहत राज्य में अब तक 144 करोड़ रुपए से अधिक व्यय कर 1,51,157 लोगों का नि:शुल्क उपचार किया जा चुका है। इस योजना के तहत प्रदेश के 5,21,698 लोग अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

इस योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा बिलासपुर जिला के 8,987 लाभार्थियों के नि:शुल्क उपचार पर 7 करोड़ 28 लाख 85 हजार रुपए, जिला चम्बा में 5,922 मरीजों पर 5 करोड़ 34 लाख 66 हजार रुपए, जिला हमीरपुर में 14,554 लोगों के लिए 9 करोड़ 21 लाख 84 हजार रुपए, जिला कांगड़ा में 35,430 लोगों के लिए 34 करोड़ 95 लाख 56 हजार रुपए, जिला किन्नौर में 1,541 लोगों के लिए 1करोड़ 89 लाख 51 हजार रुपए, जिला कुल्लू में 12,382 लोगों के लिए 8 करोड़ 48 लाख 71 हजार रुपए, लाहौल-स्पीति जिला में 391 लोगों के लिए 34 लाख 58 हजार रुपए, जिला मंडी में 19,639 लोगों के लिए 18 करोड़ 29 लाख 85 हजार रुपए, जिला शिमला में 13,266 लोगों के लिए 19 करोड़ 86 लाख 15 हजार रुपए, जिला सिरमौर में 13,756 लोगों के लिए 9 करोड़ 45 लाख 72 हजार रुपए, जिला सोलन में 13,433 व्यक्तियों के लिए 10 करोड़ 50 लाख रुपए, ऊना जिला में 9,684 व्यक्तियों के लिए 5 करोड़ 79 लाख 65 हजार रुपए, जबकि पी.जी.आई. चंडीगढ़ में 2,172 प्रदेशवासियों के नि:शुल्क उपचार के लिए 12 करोड़ 57 लाख रुपए व्यय किए गए हैं।    

हिमकेयर योजना के तहत प्रत्येक पात्र लाभार्थी परिवार के 5 सदस्यों को 5 लाख रुपए तक नि:शुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। यदि किसी परिवार में 5 से अधिक सदस्य हैं तो उनके 2 कार्ड बनाए जाएंगे। इस वर्ष पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 31 मार्च से बढ़ाकर 15 अप्रैल 2021 की गई है। हिमकेयर योजना के तहत पंजीकरण हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के वैब पोर्टल पर स्वयं अथवा लोकमित्र केंद्र या कॉमन सर्विस सैंटर के माध्यम से 50 रुपए का शुल्क अदा कर भी किया जा सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News