हिमाचल में 26 तक मौसम साफ, केलांग में पारा-3.4 डिग्री

punjabkesari.in Monday, Nov 22, 2021 - 11:08 PM (IST)

शिमला (राजेश): हिमाचल में शुष्क मौसम का दौैर जारी है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में सोमवार को सुबह से धूप खिलने से मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेशभर में आगामी 26 नवम्बर तक मौसम साफ  बना रहेगा और कहीं भी बारिश-बर्फबारी की संभावना नहीं है। प्रदेश में साफ  मौसम के बावजूद सुबह व रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जनजातीय क्षेत्रों में रात का पारा शून्य से नीचे पहुंचने से प्राकृतिक जलस्त्रोतों का पानी जमना शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का मुख्यालय केलांग प्रदेश में सबसे ठंडा स्थल रहा, जहां रविवार की रात न्यूनतम तापमान -3.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा किन्नौैर के कल्पा में 0.6 डिग्री, मनाली व सियोबाग में 2.8 डिग्री, भुंतर में 3.3 डिग्री, सोलन में 4.5 डिग्री, सुंदरनगर में 4.6 डिग्री, चम्बा में 5.5 डिग्री, मंडी में 6 डिग्री, हमीरपुर में 6.2 डिग्री, सराहन में 6.5 डिग्री, पालमपुर में 7.2 डिग्री, ऊना में 7.4 डिग्री, कुफरी में 7.7 डिग्री, धर्मशाला में 9 डिग्री, बिलासपुर में 9.5 डिग्री, शिमला व जुब्बड़हट्टी में 10 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 11 डिग्री, नाहन में 12.1 डिग्री और पांवटा साहिब में 15 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News