हिमाचल में 3 दिन लू की चेतावनी, मौसम विभाग का यैलो अलर्ट जारी

punjabkesari.in Monday, Apr 04, 2022 - 07:06 PM (IST)

शिमला (राजेश): हिमाचल में अधिकतम तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। अप्रैल महीने में गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। स्थिति यह है कि मैदानों से लेकर पहाड़ों तक भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रदेश के निचले व मैदानी क्षेत्रों में झुलसाने वाली गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भी दिन को लोग छाता लेकर निकल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह तापमान में और वृद्धि होगी। मौसम विभाग ने मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी जारी करते हुए अगले 3 दिनों तक यैलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि 8 अप्रैल तक राज्य में बारिश होने के आसार नहीं हैं। ऐसे में गर्मी के तेवर और तीखे होंगे। उन्होंने कहा कि 5, 6 व 7 अप्रैल को मैदानी तथा मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में लू चलने की आशंका है। विभाग की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार ऊना प्रदेश में सबसे गर्म बना हुआ है और सोमवार को अधिकतम तापमान ऊना में 38.8 डिग्री दर्ज किया है। इसके अलावा बिलासपुर में 36, सुंदरनगर में 34.9, हमीरपुर में 34.8, कांगड़ा में 34.2, धर्मशाला में 33, भुंतर में 32.5, सोलन में 32, शिमला में 24.8, कल्पा में 23.6, डल्हौजी में 22, कुफ री में 19.1 और केलांग में 16.8 डिग्री दर्ज किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News