हिमाचल में कोरोना से 14 मौतें; 1695 आए नए पॉजिटिव मामले

punjabkesari.in Monday, Apr 19, 2021 - 11:42 PM (IST)

शिमला (जस्टा): हिमाचल में कोरोना से मौत का सिलसिला जारी है। कोरोना से फिर 14 लोगों की मौत हो गई है। इनमें कांगड़ा में 65 साल की महिला, मंडी में 61 साल की महिला, ऊना में 75 साल का व्यक्ति और 29 साल का व्यक्ति, सोलन में 56 साल की महिला और 43 साल का व्यक्ति, शिमला में 89 साल के व्यक्ति, 68 साल का व्यक्ति और आई.जी.एम.सी शिमला में कुल्लू की 25 वर्षीय महिला, चम्बा में 68 साल की महिला, कांगड़ा में 66 साल का व्यक्ति, 72 साल की महिला, 65 साल की महिला और  60 साल के व्यक्ति की मौत हो गई है। प्रदेश में अब कोरोना से मौत का आंकड़ा 1191 पहुंच गया है। प्रदेश में कोरोना के 1695 नए मामले आए हैं। इनमें आई.जी.एम.सी. के प्रिंसीपल रजनीश पठानिया सहित पांवटा साहिब के सतौन स्थित एक बैंक का मैनेजर पॉजिटिव आया है।

प्रदेश में आए नए संक्रमितों में बिलासपुर के 73, चम्बा के 34, हमीरपुर के 36, कांगड़ा के 525, किन्नौर के 35, कुल्लू के 88, लाहौल-स्पीति के 2, मंडी के 185, शिमला के196, सिरमौर के 145, सोलन के 308 व ऊना के 68 मरीज शामिल हंै। अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 78070 पहुंच गया है। वर्तमान में 9783 कोरोना संंक्रमितों का उपचार चल रहा है। वहीं 67072 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। 12 मरीज ऐसे हैं, जो कि अपना उपचार करवाने प्रदेश से बाहर चले गए हैं। प्रदेश में अभी तक कुल 1392242 लोगों के टैस्ट किए जा चुके हंै, जिसमें से 1312382 मरीजों की रिपोर्ट नैगेटिव आ चुकी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों सेे 5103 संदिग्धों के सैंपल लिए गए, जिसमें से 3573 सैंपलो की रिपोर्ट नैगेटिव आई है और 915 की रिपोर्ट आना बाकी है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News