8 को हमीरपुर आएंगे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

punjabkesari.in Monday, Mar 07, 2022 - 08:10 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): केंद्रीय सूचना प्रसारण व युवा खेल मंत्री आज यानि 8 मार्च को हमीरपुर आएंगे। यहां वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (छात्र) में राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित महिला सुरक्षा कवच कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाग लेंगे। सुबह साढ़े 10 बजे यह कार्यक्रम शुरू होगा। इस दौरान पुलिस बैंड अपनी प्रस्तुति देगा। महिला पुलिस कर्मी बाइक पर स्टंट करेंगी। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, डी.जी.पी. संजय कुंडू भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही वह हमीरपुर बचत भवन में होने वाले उपकरण व सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में भी केंद्रीय मंत्री भाग लेंगे। पी.आई.बी. के उप निदेशक की ओर से यह जानकारी दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News