हिमाचल में आए कोरोना के 31 नए संक्रमित

punjabkesari.in Tuesday, Dec 28, 2021 - 12:02 AM (IST)

शिमला (जस्टा): ओमिक्रॉन का पहला मामला आने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। अब उन सभी विदेशी यात्रियों का पता लगाया जा रहा है जो हाल ही में हिमाचल में आए हैं और कितने लोग 14 दिन के क्वारंटाइन पर रहे हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कितने यात्री हिमाचल का दौरा करके वापस चले गए हैं।  भारत सरकार द्वारा 20 नवम्बर 2021 से अब तक सांझा की गई सूची के अनुसार 2167 अंतर्राष्ट्रीय यात्री राज्य में आ चुके हैं। 1747 अंतर्राष्ट्रीय यात्री आर.टी.पी.सी.आर. परीक्षण के लिए पात्र थे। शेष 420 अंतर्राष्ट्रीय यात्री परीक्षण के लिए पात्र नहीं थे, क्योंकि उनमें से कुछ का पता नहीं चल पाया था तथा कुछ ने 14 दिन का क्वारंटाइन पूरा कर लिया है, कुछ वापस विदेश लौट आए हैं और कुछ राज्य से बाहर रह रहे हैं। इस लिस्ट के मुताबिक अब स्वास्थ्य विभाग छानबीन में जुट गया है।

अब विभाग पूरी एक लिस्ट बनाएगा। बीते 24 घंटे के अंदर हिमाचल में कोरोना के 31 नए मामले आए हैं। नए संक्रमितों में बिलासपुर 3, हमीरपुर 3, कांगड़ा 13, कुल्लू 1, शिमला 3, सिरमौर 1, सोलन 3 व ऊना के 4 मरीज शामिल हैं। अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2,28,580 पहुंच गया है। वर्तमान में 344 कोरोना संंक्रमितों का उपचार चल रहा है। वहीं अभी तक 2,24,363 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। एक दिन के अंदर 33 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अभी तक कुल 40,03,090 लोगों के टैस्ट किए जा चुके हैं, जिसमें से 37,74,488 मरीजों की रिपोर्ट नैगेटिव आ चुकी है। अभी तक कोरोना से 3856 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों सेे 5194 लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें से 5142 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है और 22 की रिपोर्ट आना बाकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News