Shimla: चम्बा में फिर भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता रही 2.5

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2026 - 07:41 PM (IST)

शिमला (संतोष): हिमाचल के चम्बा जिले में वीरवार तड़के भूकंप के हल्के झटके दर्ज किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई है। भूकंप रात 1.09 बजे आया और जमीन से नीचे 10 किलोमीटर इसकी गहराई रही तथा केंद्र 32.549 अक्षांश, 76.429 देशांतर पर रहा। तीव्रता मात्र 2.5 होने के कारण यह बेहद हल्का भूकंप था, जिससे किसी भी प्रकार के जान-माल के नुक्सान की कोई सूचना नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News