कराटे प्रतियोगिता में शिमला बना चैम्पियन, ओवरआल खिताब पर जमाया कब्जा

Sunday, Sep 23, 2018 - 07:42 PM (IST)

शिमला: चौथी सिगोकॉन गोजू रियू कराटे प्रतियोगिता में जिला शिमला ने ओवरआल खिताब पर कब्जा जमाया है। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए मुकाबलों के तहत गल्र्ज कुमीते 14 से 15 आयु वर्ग (39 से 44 किलोग्राम वेट) में हरजस कौर ने स्वर्ण, निकिता नेगी ने रजत तथा संगीता व सरवु अत्री ने कांस्य पदक हासिल किया। गर्ल्ज कुमीते 14 से 15 आयु वर्ग (45 से 47 किलोग्राम वेट) में गार्गी ने स्वर्ण, सिमरन ने रजत, स्तुति व सोनम नेगी ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा गल्र्ज कुमीते 14 से 15 आयु वर्ग (47 किलोग्राम से अधिक वेट) में तमन्ना ठाकुर ने स्वर्ण झटका।

14 से 15 आयु वर्ग में अमन गिल ने झटका गोल्ड
इसके अलावा ब्वायज कुमीते 14 से 15 आयु वर्ग (43 से 47 किलोग्राम वेट) में अमन गिल ने स्वर्ण, कार्तिक ने रजत, मानस व सनिध्या गुप्ता ने कांस्य पदक हासिल किया जबकि ब्वायज कुमीते 14 से 15 आयु वर्ग (47 से 52 किलोग्राम वेट) में आर्यन ठाकुर ने स्वर्ण, वंश कुकरेजा ने रजत, कार्तिक व हर्ष ने कांस्य पदक हासिल किया। ब्वायज कुमीते 14 से 15 आयु वर्ग (52 किलोग्राम से अधिक वेट) में मोहित जम्वाल ने स्वर्ण, सुजल सिंह ने रजत, विभोर व निरभिक ने कांस्य पदक हासिल किया।

6-7 आयु वर्ग में सांची सिंह ने हासिल किया स्वर्ण पदक
इसी तरह गल्र्ज कुमीते 6-7 आयु वर्ग (23 किलोग्राम से अधिक वेट) में सांची सिंह ने स्वर्ण पदक झटका जबकि कियाना नांटा ने रजत, महिका व एशानी ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा गल्र्ज कुमीते 6-7 आयु वर्ग (20 से 23 किलोग्राम वेट) में अराध्या ने स्वर्ण, उदयमी ने रजत व आरना ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा ब्वायज 8-9 आयु वर्ग (23-24 किलोग्राम वेट) में रिशव कश्यप ने स्वर्ण, रिजुल मेहता ने रजत, रिशिद व नितिश ने कांस्य पदक हासिल किया।

8-9 आयु वर्ग में दिव्यांश चौहान छाया
ब्वायज 8-9 आयु वर्ग (24 किलोग्राम वेट) में दिव्यांश चौहान ने स्वर्ण, कृशव शर्मा ने रजत, आदित्य व मोक्श ने कांस्य पदक हासिल किया। इसी तरह ब्वायज 8-9 आयु वर्ग (24-25 किलोग्राम वेट) में शशांक शर्मा ने स्वर्ण, अभिमन्यु ने रजत व वत्सल ने कांस्य पदक हासिल किया। ब्वायज 8-9 आयु वर्ग (25-26 किलोग्राम वेट) में उत्कर्ष ने स्वर्ण, निखिलेश ने रजत, ए. चौहान ने कांस्य पदक हासिल किया।

32 से 34 किलोग्राम वेट में नवित चौहान ने मारी बाजी
इसके अलावा ब्वायज 8-9 आयु वर्ग (32 से 34 किलोग्राम वेट) में नवित चौहान ने स्वर्ण, अनुराग शर्मा ने रजत पदक हासिल किया। ब्वायज 8-9 आयु वर्ग (34-38 किलोग्राम वेट) में कृतार्थ रोशन ने स्वर्ण, अनिरुद्ध ने रजत, कुशागन ने कांस्य पदक हासिल किया। ब्वायज 8-9 आयु वर्ग (38 किलोग्राम से अधिक वेट) में अरनव ने स्वर्ण पदक हासिल किया। ब्वायज 14-15 आयु वर्ग (32 से 40 किलोग्राम वेट) में उमेश ठाकुर ने स्वर्ण, आतिश ने रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में आयोजित की गई।

Vijay