विधानसभा के बाहर गरजी युवा कांग्रेस, पुलिस ने बरसाईं लाठियां

punjabkesari.in Monday, Mar 14, 2022 - 11:09 PM (IST)

शिमला (राजेश/अम्बादत्त): युवा कांग्रेस ने बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई और नौकरियों में भ्रष्टाचार आदि मुद्दों को लेकर सोमवार को विधानसभा का घेराव किया और जमकर हल्ला बोला। युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदेशभर से शिमला पहुंचे युकां कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच चौड़ा मैदान में धक्का-मुक्की होती रही। युकां कार्यकत्र्ता बैरिकेड तोड़कर विधानसभा की ओर बढऩे की जिद पर अड़े रहे। पुलिस को मजबूरन प्रदर्शनकारियों पर लाठियां चलानी पड़ीं। इससे कुछेक कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें भी आई हैं। कुछ कार्यकर्ताओं के कपड़े भी फ ट गए। इस दौरान युकां प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी की टांग में भी चोटें आईं।

लाऊडस्पीकर से समझाती रही पुलिस, नहीं माने कार्यकर्ता
चौड़ा मैदान में पुलिस लाऊडस्पीकर से युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाती रही कि प्रदर्शन की अनुमति दोपहर दो बजे तक ही है। प्रदर्शनकारी दोपहर बाद अढ़ाई बजे भी चौड़ा मैदान में डटे रहे। धरने के दौरान लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान एक बीमार महिला को पुलिस कर्मचारियों ने बैरिकेड के ऊपर  से निकाला।

प्रदेशाध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष सहित बड़े नेता हुए शामिल
युकां के इस प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री समेत पार्टी के अधिकतर विधायक शामिल हुए। सभी कांग्रेस नेताओं ने जयराम सरकार पर हर मोर्चे में विफ ल रहने का आरोप लगाया है। नादौन से कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल में चाहे जो मर्जी आ जाए, हिमाचल में नवम्बर में जयराम सरकार का जाना निश्चित है।

युवा कांग्रेस कार्यक र्ताओं पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने राज्य सरकार के इस तानाशाही रवैये की निंदा करते हुए कहा कि राज्य सरकार सत्ता के नशे में इस कद्र मदहोश है कि किसी भी वर्ग की आवाज सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी दोषियों के खिलाफ  कार्रवाई की मांग करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News