Shimla: ऊना के होटल में हिंसक झड़प के मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

punjabkesari.in Wednesday, Nov 04, 2026 - 10:01 PM (IST)

शिमला (मनोहर): हाईकोर्ट ने ऊना के होटल रायजादा में हुई हिंसक झड़प के मुख्य आरोपी सरुल कपिला की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। न्यायाधीश राकेश कैन्थला ने मामले की गंभीरता और आरोपी की कस्टोडियल पूछताछ की आवश्यकता को देखते हुए यह फैसला सुनाया। यह घटना 19 नवम्बर, 2025 की रात को एक जन्मदिन पार्टी के दौरान 2 गुटों में हुई लड़ाई से जुड़ी है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस स्टेटस रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने पीड़ित परमिंदर और पुरजिंदर पर तलवार (खांडा) से करीब 20 बार जानलेवा वार किए। इस हमले में गंभीर रूप से घायल परमिंदर अब 100 प्रतिशत दिव्यांग हो चुके हैं। अदालत ने कहा कि गंभीर अपराधों में सिर्फ चार्जशीट दाखिल हो जाने या कस्टोडियल पूछताछ की जरूरत न होने के तर्क पर अग्रिम जमानत नहीं दी जा सकती। आरोपी का कृत्य और सीसीटीवी फुटेज में मिले सबूत पहली नजर में उसकी संलिप्तता को साफ दर्शाते हैं


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News