बलात्कार के 926 मामलों में से 51 की जांच लंबित

Friday, Aug 25, 2017 - 06:53 PM (IST)

शिमला : हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2014 से लेकर 31 जुलाई, 2017 तक बलात्कार के 926 मामले सामने आए हैं। इनमें से 831 मामलों की छानबीन पूर्ण कर ली गई है जबकि 51 मामले लंबित हैं। इस तरह उक्त अवधि में प्रदेश के तहत हत्याओं के 410 मामले प्रकाश में आए। इनमें से 359 की जांच पूरी कर ली गई है जबकि 95 मामलों की जांच जारी है। विधायक महेंद्र सिंह द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने यह लिखित जानकारी सदन में दी। लिखित जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में प्रदेश के अंतर्गत आत्महत्याओं के 285 मामले दर्ज किए गए। इनमें से 236 की जांच पूरी कर ली गई है तथा 49 मामले लंबित पड़े हैं। वर्ष 2014 से 31 जुलाई, 2017 तक हिमाचल में हत्याओं, बलात्कार और आत्महत्याओं के 1,621 मामले सामने आए हैं। इनमें से 1,618 मामलों की जांच पुलिस द्वारा अमल में लाई गई या लाई जा रही है। इसके साथ ही उक्त 1,621 मामलों में से केवल 3 मामलों की जांच सी.बी.आई. के सुपुर्द की गई है। विधायक महेंद्र सिंह द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने यह लिखित जानकारी सदन में दी।

2014 में सामने आए रेप के 142 केस
प्रदेश में वर्ष 2014 के तहत हत्या के 142, वर्ष 2015 में 106, वर्ष 2016 में 101 और चालू वर्ष में 31 जुलाई को 61 मामले सामने आए है। इसी तरह वर्ष 2014 में बलात्कार के 284, वर्ष 2015 में 244, वर्ष 2016 में 253 और चालू वर्ष में 31 जुलाई तक 145 मामले घटित हुए हैं। वर्ष 2014 में आत्महत्या के 88, वर्ष 2015 में 74, वर्ष 2016 में 75 और चालू वर्ष में 31 जुलाई तक 48 मामले प्रकाश में आए हैं।