चामुंडा मंदिर में अश्विन नवरात्रों का शतचंडी संपन्न, DC राकेश प्रजापति ने दी शुभकामनाएं(Video)

Tuesday, Oct 08, 2019 - 02:45 PM (IST)

पालमपुर (मुनीष दीक्षित): कांगड़ा के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में अश्विन नवरात्रों पर चल रहा शतचंडी महायज्ञ मंगलवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। इस महायज्ञ में कई लोगों ने भाग लिया। इसके अलावा मंदिर में गायत्री महा पाठ का आयोजन किया गया। मंगलवार को दशहरा तथा नवरात्रि के समापन के मौके पर सुबह से ही काफी लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी तथा दोपहर तक हजारों लोगों ने मां के दरबार में माथा टेका।


मंदिर के पुजारियों ने बताया कि मंदिर में नवरात्रों के उपलक्ष्य में पिछले 9 दिनों से विशेष पूजा का आयोजन किया जा रहा था। इसमें शतचंडी महायज्ञ प्रमुख था। नवरात्रों के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। वहीं दशहरे के पावन अवसर पर डीसी राकेश प्रजापति ने लोगों को शुभकामनाएं दी।

Ekta