जब भावुक हुए शांता कुमार, भरे गले से गाया गाना (Video)

Friday, May 24, 2019 - 05:43 PM (IST)

पालमपुर (संजीव राणा): सांसद किशन कपूर ने पालमपुर पहुंच कर अपने राजनीतिक गुरु भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार का आशीर्वाद लिया। यहां पर कई भाजपा नेताओं ने किशन कपूर सहित शांता कुमार को लोस चुनाव में कांगड़ा चम्बा के साथ पूरे प्रदेश व देश मे अपार जीत के लिए बधाई दी। शांता कुमार किशन कपूर को आशीर्वाद देने और अपने चुनावी राजनीति छोड़ने पर भावुक गाना भी गया।

सांसद किशन कपूर ने अपेक्षा से अधिक जनता का अपार सहयोग देने पर कहा कि जनता ने जो साथ दिया वह इस कर्ज निभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कांगड़ा-चंबा की ऐतिहासिक जीत का श्रेय शांता कुमार को भी जाता है। किशन कपूर ने कहा कि शांता कुमार ने जो विरासत उन्हें सौंपी है, उसे संभालना उनका दायित्व है। अपने दायित्व को निभाने के लिए वे शांता कुमार के पदचिन्हों पर चलते हुए बाखूबी निभाएंगे।


कपूर ने कहा कि भाजपा सरकार के समय ही बतौर सांसद शांता द्वारा शुरू कांगड़ा के पालमपुर में रोप-वे, चंबा में सीमेंट प्लांट और कांगड़ा में रेल विस्तार आदि बड़ी परियोजनाओं को चरणबद्ध तरीके से समयानुसार पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त जनभावनाओं पर खरा उतरने के लिए वे हर क्षेत्र में विकास को तबज्जो देंगे। इस मौके पर प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, बैजनाथ के विधायक मुलखराज प्रेमी, नगरोटा के विधायक अरुण मेहरा, पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा, जिला भाजपा अध्य्क्ष विनय शर्मा सहित जिला व चारों मंडलों के पदाधिकारियों सहित भाजपा के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Ekta