पालमपुर में शांता और विपिन परमार ने परिवार संग मनाई होली (Watch Video)

Wednesday, Mar 20, 2019 - 05:46 PM (IST)

पालमपुर (संजीव राणा): सांसद शांता कुमार ने पालमपुर में अपने निवास स्थान पर अपनी पत्नी व परिवार तथा कार्यकर्ताओं व लोगों के साथ तो वहीं स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने अपने घर ननाओं (सुलह विधानसभा) में अपनी माता और पत्नी तथा लोगों व कार्यकर्ताओं के साथ एक-दूसरे को रंग लगाकर होली का त्यौहार मनाया।

इस दौरान दोनों नेताओं ने देश और प्रदेशवासियो को होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि भारत उत्सवों व त्यौहारों का देश है। उन्होंने कहा कि होली पर्व रंग-बिरंगे रंगों का पर्व है और समाज में इसको हम सभी बहुत उत्साह से मनाते हैं। यह भाईचारे का प्रतीक है। अगर हमारे बीच कोई छोटे-मोटे गिले-शिकवे हैं तो रंग लगा कर उनको भूलाने का भी पर्व है।

Vijay