शर्मनाक : 80 साल के वृद्ध ने 7 साल की मासूम से किया दुष्कर्म का प्रयास

Wednesday, Nov 08, 2017 - 11:53 PM (IST)

गगरेट: गगरेट क्षेत्र के एक गांव में एक वृद्ध व्यक्ति ने एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का कथित प्रयास किया। आसपास महिलाओं द्वारा देख लेने पर बच्ची उक्त वृद्ध की दरिंदगी का शिकार होने से बच गई। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर उक्त वृद्ध को हिरासत में ले लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 7 वर्षीय बच्ची अपने स्कूल से घर जा रही थी तो रास्ते में  80 ïसाल के एक बुजुर्ग ने उसे पकड़ा और झाडिय़ों की ओर ले गया। वहां से गुजर रही महिलाओं की नजर इस वृद्ध पर पड़ी और उन्होंने जब पास जाकर देखा तो वह बच्ची से गलत कार्य करने की कोशिश में था।

महिलाओं ने शोर मचाकर इकट्ठे किए लोग
इस पर महिलाओं ने शोर मचा कर वहां पर लोगों को एकत्रित किया और बच्ची को उसकी दरिंदगी का शिकार होने से बचा लिया। बच्ची के परिजनों ने इस बात की शिकायत गगरेट थाना में दर्ज करवाई जिस पर वृद्ध को हिरासत में ले लिया है। डी.एस.पी अजय राणा ने मामले की पुष्टि की है।