Bilaspur: सविता कुमारी को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार, इस अभियान में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

punjabkesari.in Monday, Mar 10, 2025 - 11:04 AM (IST)

शाहतलाई: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल  द्वारा फार्मेसी अधिकारी सविता कुमारी को टीबी उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्तमान में वह राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अस्पताल अनुभाग और संपूर्ण ब्लॉक डाडासीबा की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। 

फार्मेसी अधिकारी सविता कुमारी ने 100 दिवसीय क्षय रोग उन्मूलन अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें संवेदनशील आबादी की स्क्रीनिंग, परीक्षण, निदान, टीबी पॉजिटिव मामलों का उपचार और टीबी निवारक थैरेपी  प्रदान करना शामिल रहता है। अस्पताल फार्मेसी अधिकारी संघ के प्रदेश राजेश कुमार व महासचिव खुशहाल सहित समस्त प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने इस सम्मान के लिए फार्मेसी अधिकारी सविता कुमारी को बधाई दी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News