Bilaspur: आठवें नवरात्रे पर बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई में उमड़ी भीड़

punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2026 - 06:24 PM (IST)

शाहतलाई (हिमल): प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई में ज्येष्ठ रविवार और आठवें नवरात्रे के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के दरबार में पहुंचे और शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जो देर शाम तक जारी रहीं।

नवरात्रे के आठवें दिन मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा कर बाबा बालक नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र बाबा जी के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया। कई श्रद्धालु परिवार सहित मंदिर पहुंचे और बच्चों के साथ पूजा-अर्चना करवाई। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास और प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभाले रखा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News