शहीद-ए-आजम भगत सिंह की अम्बोटा में मनाई गई 111वीं जयंती

Friday, Sep 28, 2018 - 02:24 PM (IST)

ऊना(सर्वजीत सिंह):आज भारत के वीर सपूत क्रांतिकारी भगत सिंह की 111वीं जयंती है। शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर, 1907 को लायलपुर जिला (फैसलाबाद, पाकिस्तान) के बंगा गांव में हुआ। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को शहीद ए आज़म सरदार भगत सिंह क्लब अम्बोटा द्वारा शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह का जन्मदिन प्राथमिक विद्यालय अम्बोटा में मनाया गया। इस मौके पर वच्चों ने भगत सिंह के बारे में नाटक प्रस्तुत किया। प्रधान जगजीत सिंह ने वच्चो को भगत सिंह की जीवनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल प्राध्यापक, स्टाफ साथ श्री वनारसी वावू व कल्ब के सद्स्य मनीष ठाकुर, अमित सूद, सरवजीत, राजेश ठाकुर, राजेश बैद, भानूप्रताप, मनीश शर्मा, कुलतार, अजय, विशाल, विकास, शम्मी सिंह और अन्य सदस्य मौजूद थे।

kirti