एस.एफ.आई.चम्बा ने डी.सी. कार्यालय के बाहर दिया धरना प्रदर्शन

punjabkesari.in Friday, Apr 16, 2021 - 05:28 PM (IST)

चम्बा (नीलम): एस.एफ.आई. इकाई चम्बा द्वारा शुक्रवार को डी.सी. कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना प्रदर्शन परिसर उपाध्यक्ष प्रेम लाल की अध्यक्षता में किया गया। इकाई सचिव शहबाज ने बताया कि वैसाखी व हिंदू नव वर्ष के अपलक्ष्य पर आर.एस.एस. के कार्यकर्ताओं ने केरल में 15 वर्ष के छात्र अभिमन्यु की चाकू मारकर हत्या कर दी व दो अन्य छात्रों को बुरी तरह से घायल कर दिया था।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार कोरोना की आड़ में देश को बुरी तरह से लूट रही है। मुख्य वक्ता रहम्मतुला ने बताया कि हिमाचल प्रदेश लगातार छात्रों की फीसें बढ़ाकर छात्रों व आम जनता को लूट रही है जोकि बहुत ही अन्याय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यही रवैया रहा तो एस.एफ.आई. इकाई उग्र आंदोलन करेगी इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News