SFI ने फूंका सी.एम. जयराम का पुतला, जानिए क्यों

Thursday, Aug 09, 2018 - 03:35 PM (IST)

सोलन: बुधवार को एस.एफ.आई. सोलन इकाई ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पुतला फूंका। पुतला दहन छात्र संघ चुनाव की बहाली न करवाने के विरोध में किया गया। इकाई सचिव ने कहा कि वर्ष 2013 में उस समय की कांग्रेस सरकार ने छात्र संघ चुनाव पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद एस.एफ.आई. लगातार छात्र संघ चुनाव की बहाली के लिए संघर्ष करती आई है। चुनाव के माध्यम से चुने गए छात्रों के प्रतिनिधि खुलकर छात्रों की मांगों को प्रशासन के समक्ष रखते थे तथा सरकार जब भी शिक्षा विरोधी नीतियां छात्रों के ऊपर थोपने की कोशिश करती थी तो छात्रों द्वारा चुने गए प्रतिनिधि उन नीतियों का खुलकर विरोध करते थे।

भाजपा सरकार अपना रही शिक्षा व छात्र विरोधी नीतियां
जिला सचिव पंकज ने कहा कि वर्तमान समय में भाजपा सरकार भी पिछली सरकार की ही तरह शिक्षा विरोधी व छात्र विरोधी नीतियां अपना रही है। अगर प्रदेश सरकार आने वाले समय में छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं करती है तो एस.एफ.आई. अपने इस आंदोलन को और उग्र करेगी, जिसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

Vijay