सोलन में Sex Racket का भंडाफोड़, 2 लड़कियों सहित महिला दलाल गिरफ्तार

Wednesday, Mar 13, 2019 - 06:33 PM (IST)

सोलन (चिनमय): सोलन पुलिस ने शामति में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को पिछले काफी समय से यहां सैक्स रैकेट चलने की खबर मिल रही थी, जिस पर पुलिस ने जाल बिछाकर शामति में एक घर से 2 लड़कियों समेत एक महिला दलाल को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने बताया कि जैसे ही पुलिस को शामति में सैक्स रैकेट चलने की जानकारी मिली तो पुलिस ने जाल बिछाया ओर अपने पुलिस कर्मी को ग्राहक बना कर मौके पर भेजा और जैसे ही महिला और लड़कियां उससे मिलीं तो उन्हें धर दबोचा। पुलिस टीम ने 2 लडकियों समेत महिला दलाल को भी गिरफ्तार कर लिया है।

न्यायालय में पेश किए जाएंगे आरोपी

उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला दलाल के फोन को भी कब्जे में ले लिया गया है। इस फोन के माध्यम से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर महिला के तार कहां तक जुड़े हैं। गौरतलब है कि यह महिला दलाल पहले भी जिस्म फरोशी के मामले में गिरफ्तार हो चुकी है और उस मामले में भी तफ्तीश जारी है।

Vijay