रोहड़ू में Sex Racket का फर्दाफाश, महिला दलाल व लड़की को रंगे हाथ दबोचा

Saturday, May 05, 2018 - 05:46 PM (IST)

रोहड़ू: रोहड़ू पुलिस ने शहर में सैक्स रैकेट का फर्दाफाश करते हुए इस काले धंधे में संलिप्त एक महिला दलाल व एक लड़की को एक होटल से रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस ने बड़े ही शातिराना अंदाज में अपने मकसद को अंजाम तक पहुंचाया है। पकड़ी गई लड़की व दलाल दोनों चंडीगढ़ की बताई जा रहीं हैं तथा पिछले काफी समय से रोहड़ू में देह व्यापार का धंधा चला रहीं थीं।


4, 8, 10 हजार रुपए तक होता था एक रात का सौदा
पुलिस ने इस काले धंधे का फर्दाफाश करने के लिए अपने ही एक कर्मचारी को ग्राहक बनाकर दलाल महिला के पास भेजा तथा 4000 में सौदा कर एक होटल में मिलने की बात तय हुई। पुलिस की टीम ने एस.एच.ओ. रोहड़ू जितेंद्र कुमार चंद्रा की अगुवाई में जाल बिछा दिया तथा रात करीब 10.30 बजे उक्त होटल में रेड कर महिला दलाल को रंगे हाथों काबू किया। पुलिस ने इस महिला दलाल से 4000 रुपए की वह राशि भी बरामद की जो पुलिस के आदमी ने नकली ग्राहक बनकर उसे दी थी। दलाल महिला पिछले कई वर्ष से देह व्यापार का धंधा चलाने का काम करती है तथा वह कई लड़कियों को इसमें धकेल चुकी है। यह महिला अलग-अलग लड़कियों के अलग-अलग रेट ग्राहक से तय करती थी तथा 4, 8, 10 हजार तक एक रात के लिए जाते थे जिसमें आधी रकम लड़की को तथा आधी यह दलाल स्वयं रखती थी।


रोहड़ू में सैक्स रैकेट का धंधा काफी पुराना
पुलिस ने भले ही देह व्यापार पर बड़ी कार्रवाई की है लेकिन रोहड़ू में सैक्स रैकेट का यह धंधा काफी वर्षों से खूब चल रहा है। इस धंधे में कई स्थानीय महिलाएं भी शामिल हैं जिनका यह रोज का काम है लेकिन पुलिस अभी इन तक नहीं पहुंच पाई है। कई लोकल महिलाएं होटल के कमरों तथा क्वार्टरों से इस धंधे को चला रही हैं, जिस पर पुलिस व खुफिया तंत्र को नजर रखनी होगी। डी.एस.पी. रोहड़ू अनिल शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस द्वारापकड़ी गई महिला दलाल के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है तथा पता लगाया जा रहा कि उक्त महिला के तार कहां तक जुड़े हैं।

Vijay