PG में चल रहे Sex Racket का पर्दाफाश, दलाल सहित 2 महिलाएं गिरफ्तार

Saturday, Sep 14, 2019 - 08:43 PM (IST)

पांवटा साहिब: शहर के एक पी.जी. में जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने रेड कर जिस्मफिरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक दलाल सहित 2 महिलाओं को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जिला पुलिस को शिकायत मिली कि पांवटा साहिब के वार्ड नंबर-9 में एक पी.जी. में काफी दिनों से जिस्मफरोशी का धंधा बड़े जोरों से चला हुआ है, जिस पर जिला पुलिस ने नाहन महिला थाना प्रभारी ममता की अगुवाई में शनिवार देर शाम को पांवटा साहिब के एक पी.जी. में छापेमारी के दौरान एक दलाल और 2 महिलाओं को हिरासत में लिया। पुलिस की छापेमारी के बाद शहर में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि इससे पहले भी पुलिस ने शहर के एक पी.जी. में रेड कर जिस्मफिरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया था। पांवटा साहिब में 2 दर्जन से अधिक पी.जी. चले हुए हैं। जिनका स्थानीय पुलिस के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। इससे पहले भी मीडिया ने पी.जी. की आड़ में चल रहे अवैध धंधे के बारे में उजागर किया था लेकिन स्थानीय पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। 

नाहन के ए.एस.पी. वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि जिला पुलिस टीम ने पांवटा साहिब के एक पी.जी. में छापेमारी कर जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति सहित 2 महिलाओं को हिरासत में लिया है।

Vijay