किराए के मकान में Sex Racket का पर्दाफाश, महिला एजैंट सहित 2 गिरफ्तार

Friday, Aug 09, 2019 - 08:38 PM (IST)

नगरोटा बगवां (बिशन): खंड नगरोटा बगवां की निकटवर्ती ग्राम पंचायत पठियार में नगरोटा पुलिस ने एक किराए के मकान में देह व्यापार के धंधे में संलिप्त एक नेपाली मूल की 35 वर्षीय महिला सहित देह व्यापार का धंधा करवा रही महिला एजैंट को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरोटा पुलिस को पठियार में एक महिला द्वारा देह व्यापार का धंधा करवाने की सूचना मिली थी तथा शुक्रवार को पुलिस थाना प्रभारी भारत भूषण एवं महिला थाना धर्मशाला के प्रभारी चिन्त राम की अगुवाई में पुलिस ने जाल बिछा कर फर्जी ग्राहक बनाकर उक्त महिला के पास भेजे। जैसे ही फर्जी ग्राहक महिला एजैंट को पैसे देकर कमरे के अंदर गए तो पुलिस की टीम ने छापा मारकर देह व्यापार के धंधे में सलिप्त दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

ग्राहकों से वसूल करती थीं 500 से 2000 रुपए

पुलिस थाना प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि देह व्यापार के धंधे में संलिप्त महिला किरण कुमारी व नेपाली मूल की महिला कुछ समय से कस्बा पठियार में दलीप शर्मा के मकान में किराए पर रह रही थीं। स्थानीय लोगों व जागोरी संस्था के सहयोग से इनका भंडाफोड़ हुआ है। बताया जा रहा है कि उक्त महिलाएं काफी समय से इस धंधे में संलिप्त हैं तथा इसकी एवज में 500 से 2000 तक ग्राहकों से वसूल करती थीं।

कल कोर्ट में पेश की जाएंगी आरोपी महिलाएं

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3-4-6 के तहत मामला दर्ज कर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें कल न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में ए.एस.आई. अशोक राणा, ए.एस.आई. लीलाधर, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार, महिला थाना की महिला मुख्य आरक्षी पूजा देवी, तृप्ता देवी व आशा देवी व जागोरी संस्था की सीमा अवस्थी व मोनिका मौजूद थीं। इसकी पुष्टि एस.पी. कांगड़ा विमुक्त रंजन ने की है।

Vijay