200 से अधिक सिलाई अध्यापिकाओं ने CM जयराम से की नियमितीकरण की मांग(Video)

Tuesday, Dec 04, 2018 - 11:24 AM (IST)

कांगड़ा (जिनेश): पिछले लंबे समय से जिला व प्रदेश भर में अपनी सेवाएं दे रही 200 से अधिक सिलाई अध्यापिकाओं ने सोमवार को डीसी. कांगड़ा के माध्यम से  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मांग पत्र प्रेषित नियमित करने की गुहार लगाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री और पंचायती राज मंत्री से मांग की है की योग्यता के आधार पर नीति बनाई जाएऔर सभी अध्यापकों को नियमित किया जाए। उन्होंने बताया कि जिला व प्रदेश में कार्य कर रही सिलाई अध्यापिकाएं सुबह 10 से 5 बजे तक अपनी सेवाएं देती हैं और बदले में उन्हें इस महंगाई के जमानें में 6300 रुपए मासिक वेतन के रूप में दिया जा रहा है।

सरकार को दी चेतावनी

नीलम वर्मा ने बताया कि 21 वर्षों तक प्रदेश भर कीे सिलाई अध्यापिकाओं के साथ सरकार भेदभाव करती आई है। इतना ही नहीं जिला की सिलाई अध्यापिकाओं से पंचायत सहायकों का भी कार्य करवाया जा रहा है। वही सिलाई अध्यापिकाओं ने जिला प्रशासन व मुख्यमंत्री को चेतावनी दी है कि अगर उन्हें नियमित नहीं किया जाता है तो प्रदेश भर की 1800 के करीब सिलाई अध्यापिकाएं विधानसभा का घेराव करेंगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। 

kirti