शाम को कांगड़ा में आए सात नए कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2020 - 06:40 PM (IST)

कांगड़ा : प्रदेश के कांगड़ा जिले में शुक्रवार शाम को 7 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके पूर्व तक कोई भी नया मामला आज प्रदेश में नहीं आया था। कांगड़ा में जो ताजा मामले सामने आए हैं उनमें कांगड़ा जिला में बंदला पालमपुर का 20 वर्षीय आर्मी जवान पॉजिटिव पाया गया है। यह जवान 16 जुलाई को लेह से आया है। तहसील बैजनाथ मंढेहर की 41 साल की महिला पॉजिटिव पाई गई है। यह पॉजिटिव आए मामले के संपर्क से है। तहसील बैजनाथ के धनंग का 52 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। यह व्यक्ति 20 जुलाई को जालंधर से लौटा है। अप्पर मोलीचक्क तहसील पालमपुर का 52 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। यह 22 जुलाई को मुंबई से आया है। रे तहसील फतेहपुर का 45 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। इस व्यक्ति की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। तहसील फतेहपुर के हटली गांव का 22 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। यह युवक 19 जुलाई को राजस्थान से लौटा है। वहीं योल कैंट का 38 वर्षीय पुरुष भी पॉजिटिव पाया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

prashant sharma

Recommended News

Related News