सेवा, सहायता व दीन दुखियों की मदद ही मनुष्य के प्रधान कर्तव्य: अभिषेक राणा

punjabkesari.in Monday, Feb 15, 2021 - 03:12 PM (IST)

हमीरपुर : सर्व कल्याणकारी संस्था के युवा संपर्क (यूथ विंग) अध्यक्ष अभिषेक राणा ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए आज बताया कि जनकल्याण हेतू विधायक राजेंद्र राणा द्वारा शुरू की गई सर्व कल्याणकारी संस्था पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए पिछले 20 वर्षों से उत्कृष्ट कार्य कर रही है। जनहित के कार्य में लगी हमारी संस्था को अब 20 वर्ष से अधिक का समय होने जा रहा है जिसके लिए  इस साल वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम रखा जाएगा। पिछले वर्ष  कोरोना के चलते यह कार्यक्रम नहीं हो पाया था। संस्था काफी समय से  जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रयासरत रही है एवं सभी सदस्यों तथा विभिन्न महिला मंडलों ने समाज के आर्थिक व सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के पुनरुत्थान के लिए सराहनीय कार्य किया है। 

उन्होंने बताया कि हमारी संस्था केवल हिमाचल प्रदेश में ही नहीं अपितु देश के अन्य राज्यों में भी विभिन्न सामाजिक कार्य करती आ रही है जैसे कि गरीब बच्चों को शिक्षा, गरीब कन्या विवाह एवं पीड़ितों का इलाज इत्यादि। इन कार्यों के लिए संस्था के अनेकों सदस्य विभिन्न राज्यों में कर्मठता से अग्रसर हैं। जहां तक वार्षिक उत्सव की बात है तो इस बार हम सभी लोग मिलकर वार्षिक समारोह मनाएंगे और आने वाले समय में इसी महीने में महिला मण्डलों को और अन्य सदस्यों को सम्मानित करने का सिलसिला शुरू किया जाएगा। सुजानपुर के बाहर होने वाले वार्षिक समारोह के बारे में जिक्र करते हुए राणा ने बताया कि पहले भी सुजानपुर से बाहर इस प्रकार के सम्मेलन होते रहे हैं, बल्कि हिमाचल प्रदेश से बाहर  पंजाब, चंडीगढ़ आदि में भी सम्मेलन हुए हैं। संस्था के कोर ग्रुप एवं माननीय सदस्यों द्वारा यह रूपरेखा तैयार की जाती है और उसके बाद ही निर्णय लिया जाता है कि वार्षिक समारोह कहां पर रखा जाएगा। इस बार हमीरपुर से हम लोग शुरुआत करेंगे तथा संस्था के विभिन्न कर्मठ कार्यकर्ताओं समेत महिला मंडलों को भी सम्मानित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News