मणिकर्ण में कांगड़ा के बुजुर्ग का शव मिलने से फैली सनसनी

Saturday, Jan 19, 2019 - 11:26 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू): धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण में एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया है। बुजुर्ग कांगड़ा जिला का रहने वाला है और पिछले कई वर्षों में मणिकर्ण में रह रहा था। शनिवार सुबह पर्यटन निगम के उखाड़े गए एक होटल के कमरे में उसका शव मिले होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान देशराज (75) के रूप में हुई है।

शव को पहचान के लिए शव गृह में रखा

पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि बुजुर्ग कांगड़ा जिला में किस जगह का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि शव को पहचान के लिए शव गृह में रखा गया है। कांगड़ा से उसके कोई वारिस आते हैं तो उन्हें शव सौंपा जाएगा। मणिकर्ण के पुलिस चौकी प्रभारी नंद लाल ने शव बरामद होने की पुष्टि की है।

Vijay