चुनावी साल में वरिष्ठ मंत्री की पुरानी CD सोशल मीडिया पर वायरल

Sunday, Sep 10, 2017 - 03:06 PM (IST)

शिमला: प्रदेश सरकार में वरिष्ठ मंत्री की पुरानी सी.डी. एक बार फिर से सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। इस सी.डी. में वरिष्ठ मंत्री को बात करते हुए बताया गया है। इसमें उनकी 1 महिला और 1 अन्य व्यक्ति के साथ बातें हुई हैं। सी.डी. में कांग्रेस और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के नाम भी बातचीत के दौरान लिए गए हैं। इसमें आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस और भाजपा के नेता आपस में मिले हुए हैं। लिहाजा इसे देखते हुए वरिष्ठ मंत्री को इनसे बचकर रहना चाहिए। सोशल मीडिया में आई इस सी.डी. को शेयर भी किया जा रहा है लेकिन कोई भी नेता इस पर टिप्पणी करने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में चुनावी साल में एक बार फिर से सी.डी. बम से सियासत में हलचल मच सकती है।