BJP के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजकुमार आदित्य ने पद से दिया इस्तीफा

Thursday, Jun 14, 2018 - 02:51 PM (IST)

नादौन: नादौन भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजकुमार आदित्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस्तीफा जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर को भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस्तीफे में उन्होंने सभी कारणों को स्पष्ट कर दिया है। इस्तीफा देने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए आदित्य ने पार्टी के कुछ नेताओं पर कार्यकत्र्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया है। 


उन्होंने बताया कि पार्टी का कभी ध्येय होता था देश के हित में काम करना लेकिन अब पार्टी के नेता अपने हितों की पूर्ति में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से पार्टी में उपेक्षा का शिकार रहे हैं। ऐसे में उनका पार्टी के साथ आगे काम करना कठिन हो रहा है। उन्होंने बताया कि वह पार्टी के वफादार सिपाही रहे हैं तथा पार्टी हित में उन्होंने पूरा समर्पण दिया है। उन्होंने कहा कि अब वह पार्टी के लिए काम नहीं कर सकते हैं जिसके कारण उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के साथ उन्होंने पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी प्रेषित की हैं। 

Ekta