बाल स्कूल में लगा सैमीनार, शिक्षक और छात्र जानेंगे रासायनिक तत्वों के फायदे और नुक्सान

Friday, Sep 27, 2019 - 03:45 PM (IST)

हमीरपुर (अरविंदर): काऊंसलिंग फॉर सांइस टैक्नोलॉजी एंड एनवायरमैंट शिमला के सौजन्य से हमीरपुर के बाल स्कूल परिसर में रसायन विज्ञान के शिक्षकों और छात्रों के लिए रासायनिक तत्वों के फायदे और नुक्सान को लेकर 3 दिवसाीय सैमीमार का आयोजन किया गया है। सैमीनार के पहले दिन रोजमर्रा की जिंदगी में रसायन विज्ञान पढ़ाने के साथ स्थानीय स्कूलों के शिक्षकों और छात्रों के लिए प्रदर्शन के माध्यम से भी जानकारी दी गई।

सैमीनार में लखनऊ से आए सीआईएस आर रिटायर्ड साइंटिस्ट डॉ. आनंद अखिला ने बताया कि 3 दिनों तक चलने वाले सैमीनार में बच्चों को रसायनिक तत्वों की जानकारी मुहैया करवाना है तो साथ में खान-पान कैसे करें और किन चीजों से शरीर को नुक्सान होता है ये सारी बातें बताई जा रही हैं। इसके साथ ही अरोमा थैरेपी का प्रयोग कैसे हो ताकि बीमारियों से बचा जा सके। वहीं रोजमर्रा में खाने वाले फल-सब्जियों को किस तरह से जानकर इस्तेमाल करें और इन सब्जियों को पानी में कैसे उगाएं, इस पर जानकारी दी जाएगी।

सीनियर साइंटिस्ट परिणिता ठाकुर ने बताया कि रसायन के बारे में जानकारी दिलाने के लिए शिक्षकों और बच्चों को कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि सैमीनार में रसायन विज्ञान के बारे में आधुनिक तकनीक की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 3 दिनों की कार्यशाला में नए अविष्कारों से अध्यापकों और बच्चों को अवगत करवााया जाएगा।

Vijay