चरस तस्कर की बेनामी संपत्ति सीज, पुलिस ने 2 कारों सहित 3 महंगे फोन कब्जे में लिए

Saturday, Nov 30, 2019 - 09:27 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): कुल्लू जिला के अंतर्गत आते बजौरा में नाकाबंदी के दौरान वोल्वो बस में 1.200 किलोग्राम चरस के साथ पकड़े गए मौहल निवासी तस्कर की बेनामी संपत्ति को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने चरस तस्कर टहल सिंह की 2 महंगी कारों सहित 3 महंगे फोन कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस को यह भी पता चला है की आरोपी के बैंक खाते से 7.88 लाख रुपए की ट्रांजैक्शन भी हुई है, जिसके बारे में छानबीन की जा रही है। यह पहला मामला है जब पुलिस को किसी चरस तस्कर के पास लाखों रुपए की बेनामी संपत्ति मिली है, जिसे पुलिस ने सीज कर लिया है।

पुलिस को छानबीन में पता चला कि तस्कर टहल सिंह को न तो उसके पिता ने पैसे दिए हैं और न ही उसके पास आय का कोई अन्य लीगल सोर्स है। इतनी सारी प्रॉपर्टी उसने कहां से अर्जित की पुलिस ने इसकी छानबीन शुरू कर दी है और उसके बैंक खाते को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने तस्कर की वरना व हुंडई स्पोटर््ज आई 20 कार, एक एप्पल फोन सहित 2 अन्य स्मार्ट फोन को कब्जे में लिया है।

डीएसपी हैडक्वार्टर प्रियांक गुप्ता ने बताया कि 26 नबम्वर को मौहल निवासी टहल सिंह को 1 किलो 200 ग्राम चरस के साथ बजौरा नाके पर गिरफ्तार किया था, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में टहल सिंह की 2 नई कारें, एक आईफोन व 2 एंडरॉयड फोन सीज किए हैं और पुलिस टहल सिंह के बैंक अकांऊट से 7.88 लाख की ट्रांजेशन के बारे में भी जानकारी हासिल कर रही है। फिलहाल टहल सिंह अभी ज्यूडिशियल कस्टडी में है और मामले में पुलिस आमागी कार्रवाई जारी है।

Vijay