अकेली महिला को देखकर घर में घुस आए 3 भाई और फिर....

Sunday, May 21, 2017 - 08:22 PM (IST)

चम्बा: हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में देवभूमि को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पुलिस थाना तीसा में 3 भाइयों द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि बीते वीरवार की रात को उसका पति घर पर नहीं था तो इस दौरान करीब साढ़े 9 बजे भगत राम, हुगत राम व नरैणू पुत्र बलदेव उसके घर में घुस आए तथा उन तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

अदालत में दर्ज होगा पीड़िता का बयान
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376(डी), 452 व 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित महिला का मैडीकल करवा लिया है। पीड़ित महिला को सोमवार को अदालत में पेश करके वहां उसका बयान दर्ज करवाया जाएगा। एस.डी.पी.ओ. सलूणी महिंद्र सिंह मिन्हास ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।