ऊना में महाक्विज का दूसरा राऊंड शुरू, जानिए क्या बोले उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर

punjabkesari.in Tuesday, May 24, 2022 - 06:59 PM (IST)

ऊना (अमित): हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जनभागीदारी से सुशासन योजना के तहत आयोजित किए जा रहे महाक्विज का दूसरा राऊंड मंगलवार को जिला मुख्यालय के नजदीक एक निजी होटल में शुरू किया गया। महाक्विज के दूसरे राऊंड का आगाज उद्योग परिवहन श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जन भागीदारी से सुशासन योजना के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इसके तहत एक तरफ जहां प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार सरकार द्वारा दिए जाएंगे, वहीं सरकार की बेहतरीन योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में भी काफी सहायता मिलेगी।
PunjabKesari, Minister Bikram Thakur Image

कांग्रेस की सरकार होती तो पेपर लीक मामला सामने ही नहीं आता
बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस का मौजूदा ढांचा कांग्रेस की बदहाली को खुद ही बयां कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की ऐसी संरचना नहीं होती कि एक प्रदेश अध्यक्ष के साथ अन्य 4 प्रदेश अध्यक्षों को खड़ा किया जाए लेकिन कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में इस प्रकार का ढांचा खड़ा करते हुए यह साबित कर दिया है कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश से भी कांग्रेस गायब होने वाली है। प्रदेश कांग्रेस द्वारा कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर किए जा रहे लगातार हमलों का जवाब देते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार भाजपा की है और पेपर लीक मामले में तभी कार्रवाई संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होती तो इस मामले को कभी सामने ही न आने दिया जाता।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News