सैकेंड आई.आर.बी.एन. सकोह ने मनाया स्थापना दिवस

Sunday, Sep 16, 2018 - 12:18 PM (IST)

धर्मशाला : सैकेंड आई.आर.बी.एन. सकोह में वाहिनी का 19वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में डी.आई.जी. डा. अतुल फुलझेले ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए परेड की सलामी ली। वहीं द्वितीय भारतीय आरक्षित वाहिनी सकोह के कमांडैंट अनुपम ने वाहिनी की पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि वाहिनी के कर्मचारियों ने पिछले एक वर्ष में उत्कृष्ट सेवाओं का योगदान दिया है।

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर टांडा मैडीकल कालेज के सहयोग से रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें वाहिनी के जवानों ने रक्तदान किया। इसके बाद प्रदेश पुलिस के डी.जी.पी. सीता राम मरड़ी, पुलिस महानिरीक्षक (अपराध) डी.के. यादव व आई.जी. उत्तरी क्षेत्र डा. अतुल फुलझेले द्वारा पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर डी.सी. कांगड़ा संदीप कुमार, एस.पी. कांगड़ा संतोष पटियाल व एस.पी. विजीलैंस विमल गुप्ता सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
 

kirti