राज्यसभा में टिकट दिलाने के ठगी मामले में दूसरा आरोपित गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Jan 14, 2021 - 11:21 AM (IST)

धर्मशाला (जिनेश) : राज्यसभा में टिकट दिलाने के ठगी मामले में कांगड़ा पुलिस ने दूसरे आरोपित को झारखंड से गिरफ्तार कर धर्मशाला ले आई है। जानकारी के मुताबिक आरोपित झारखंड जेल में अन्य मामलों में सजा काट रहा है। आरोपित की पहचान कृष्ण कुमार उर्फ  सिद्धार्थ ङ्क्षसह उत्तर प्रदेश के बलिया का मूल निवासी है। उक्त व्यक्ति पर धर्मशाला के साथ लगती सराह पंचायत के व्यक्ति को ठगने का भी आरोप है। सदर थाना धर्मशाला के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष पुलिस थाना धर्मशाला में सराह निवासी ने ओडिशा और यूपी के 2 लोगों पर यूपी से राज्यसभा का टिकट दिलाने के नाम पर 13.35 लाख रुपए की ठगी की थी। इसके बाद धर्मशाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त ओडिशा निवासी निलेश कुमार को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में निलेश कुमार ने सराह निवासी से ठगी करने की बात स्वीकार की थी और साथ ही दूसरे आरोपित की भी शिनाख्त की थी। उन्होंने कहा कि निलेश ने बताया था कि ठगी का दूसरा आरोपित झारखंड की जेल में सजा काट रहा है। इसके बाद धर्मशाला पुलिस ठगी के दूसरे आरोपित को झारखंड जेल से लाने के लिए पत्राचार कर रही थी। इसके चलते औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पुलिस थाना धर्मशाला की टीम झारखंड जेल में कैद ठगी के दूसरे आरोपित को धर्मशाला ले आई है। जिसे न्यायालय में पुलिस पेश करेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News