High Alert के चलते चम्बा-पठानकोट मार्ग पर पुलिस ने चलाया सर्च ऑप्रेशन

Saturday, Oct 12, 2019 - 09:54 PM (IST)

चम्बा (विनोद): जिला चम्बा पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमन शर्मा की अगुवाई में चबा-पठानकोट बॉर्डर पर हाई अलर्ट होने के चलते लोगों की सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए घने जंगलों में सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें उपपुलिस अधीक्षक रमाकांत, थाना प्रभारी चुवाड़ी व अन्य 80 जवानों ने सर्च अभियान में शामिल हुए। अभियान के दौरान चम्बा-पठानकोट के सीमावर्ती इलाकों में गश्त व नाकाबंदी की गई।

नाकाबंदी व गश्त के दौरान लोगों को सुरक्षा हेतु जागरूक किया गया, इसके अलावा पंजाब का जम्मू-कश्मीर की लगती सीमा पर रावी नदी के आसपास के तटों पर भी बोट के माध्यम से सर्च अभियान जारी है। पुलिस ने लोगों से आगाह किया गया कि यदि उन्हें कोई व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ पाया जाता है तो पुलिस नियंत्रण कक्ष में इस बारे में जानकारी दे।

Vijay