महल नाग देवता मंदिर से चोरी हुई मूर्ति बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Monday, Apr 08, 2019 - 09:25 PM (IST)

तीसा: तीसा उपमंडल चुराह की गुइला पंचायत में सैंकड़ों साल पुरानी चोरी हुई महल नाग देवता की मूर्ति 24 घंटे बाद सुरक्षित मिल गई है। शनिवार रात को चोरी हुई मूर्ति सोमवार की सुबह मंदिर से महज 400 मीटर दूरी पर सुरक्षित पाई गई। इस स्थान पर रविवार को भी छानबीन की गई थी लेकिन मूर्ति नहीं मिली थी। सोमवार को महल नाग देवता की मूर्ति मिलने की सूचना मिलते ही लोग देवता के दर्शन के लिए मौके पर पहुंच गए। एस.डी.पी.ओ. सलूणी  रामकरण राणा ने बताया कि मूर्ति चोरी मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। सोमवार को मूर्ति मिल गई है। जल्द पुलिस चोरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करेगी।

Vijay