Scrub Typhus ने ली एक और जान, करसोग का रहने वाला था व्यक्ति

Wednesday, Sep 05, 2018 - 11:12 PM (IST)

शिमला: आई.जी.एम.सी. में स्क्रब टाइफस ने फिर एक व्यक्ति की जान ले ली है। उक्त 59 वर्षीय व्यक्ति करसोग का रहने वाला था और आई.जी.एम.सी. में अपना उपचार करवा रहा था। आई.जी.एम.सी में अब तक यह चौथी मौत है। वहीं अब तक कुल 88 मामले पाजिटीव आए हैं। आई.जी.एम.सी. में स्क्रब टाइफस के कुल 1 हजार मरीज अपना इलाज करवा चुके हैं। चिकित्सकों द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि लोग इन दिनों झाडिय़ों व घास के बीच नहीं जाएं क्योंकि घास के बीच पनपने वाले पिस्सू से यह बीमारी फैलती है।

Vijay