मैक्लोडगंज के अवैध होटलों पर फिर कसेगा शिकंजा, जानिए कौन करेगा कार्रवाई

Friday, Apr 06, 2018 - 01:26 AM (IST)

धर्मशाला: मैक्लोडगंज में अवैध ढंग से चल रहे और दर्जनों होटलों पर शिकंजा कसने वाला है। अवैध रूप से चल रहे होटलों पर कार्रवाई के चलते मैक्लोडगंज में चल रहे ऐसे दर्जनों होटलों पर एम.सी. धर्मशाला द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा मैक्लोडगंज में अवैध रूप से चल रहे होटलों के बिजली-पानी के कनैक्शन काटने के निर्देश उपयुक्त विभागों को दिए थे। हाइकोर्ट के इन अवैध होटलों पर शिकंजा कसने से पहले ही मैक्लोडगंज के कुछ दर्जनों होटल मालिकों ने जिला एवं सत्र न्यायालय में इस मर्तबा याचिका दायर की थी, जो 2 अप्रैल को रद्द कर दी गई है, जिसके उपरांत एम.सी. उक्त दर्जनों होटल पर कार्रवाई करने जा रहा है। 


कोर्ट के आदेशों के इंतजार में नगर निगम
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम कोर्ट के आदेशों की प्रतिलिपि की प्रतीक्षा कर रहा है। जैसे ही प्रतिलिपि नगर निगम को प्राप्त होती है तो संबंधित विभागों को दर्जनों अवैध होटल के बिजली-पानी के कनैक्शन काटे जाने के लिए कहा जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले भी हाईकोर्ट के निर्देशानुसार मैक्लोडगंज में 151 अवैध होटलों के बिजली-पानी के कनैक्शन काटे जा चुके हैं, जिसमें से 14 होटलों द्वारा उपयुक्त दस्तावेज दिखाने के बाद उन्हें बहाल कर दिया गया था। अब मैक्लोडगंज के और दर्जनों अवैध होटलों पर इसी तर्ज पर शिकंजा कसा जाएगा। 

Vijay